नशा तस्करों पर पुलिस का करारा वार, 14.30 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
नशा तस्करों पर पुलिस का करारा वार, 14.30 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार । जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हासिल की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के सख्त निर्देशों पर जिले भर में चल रहे नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों से स्मैक तस्करों को दबोचकर नशे के नेटवर्क पर जोरदार प्रहार किया है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान कुल 14.30 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1,45,000/- बताई जा रही है, बरामद की गई। इसके साथ ही एक आरोपी से ₹1500/- नकद भी बरामद हुआ है।
पहली गिरफ्तारी गैस प्लांट क्षेत्र से की गई, जहां पुलिस ने संतोष सिंह को 09 ग्राम अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा। वहीं दूसरी कार्रवाई में चौकी सुमननगर क्षेत्र से मंगत दास को 05.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए सप्लायर्स और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया है कि नशा तस्करी में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा निर्देश पर एसएसआई धर्मेंद्र राठी के नेतृत्व में कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी राशिद गिरफ्तार,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का है आरोप
नशा मुक्ति केन्द्र में युवक की हत्या का खुलासा, 15 वर्षीय नाबालिग संरक्षण में
“ऑपरेशन प्रहार” में पुलिस का बड़ा धमाका, 78 लाख की स्मैक संग लादपुर कला निवासी इनामी तस्कर “हसीन तोता” गिरफ्तार
लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े