हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
![]()
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
tahalka1news
कलियर । हरिद्वार जनपद की ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हददीपुर में स्थित रत्न लाल डिग्री कॉलेज परिसर में फूलों की होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ज्वालापुर विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने किया।

समारोह में ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के हिंदू और मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक इंजीनियर रवि बहादुर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हददीपुर में आयोजित यह होली मिलन समारोह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी उनके लिए उत्साहवर्धक है और यह दर्शाता है कि क्षेत्र में भाईचारे की भावना मजबूत हो रही है। फूलों की होली के बीच पूरे परिसर में उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विधायक ने आगे कहा कि यह होली बदलाव की होली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में जो ताकतें विकास और आपसी भाईचारे में बाधा बन रही हैं, उन्हें समाप्त करने का कार्य कांग्रेस करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और विकास की नई दिशा तय होगी।

समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को फूलों से होली खेलकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और मिलन समारोह ने पूरे वातावरण को उत्सवी बना दिया। आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम देर तक हर्षोल्लास के साथ चलता रहा।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड