कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
![]()
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
पेयजल योजना और जामा मस्जिद निर्माण को लेकर बयानबाज़ी तेज,विकास पर घमासान,विस्तार से पढ़े
tahalka1news

कलियर। पिरान कलियर में शहरी जल आपूर्ति प्रणाली सुधार परियोजना को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। जापानी तकनीक से प्रस्तावित 40 करोड़ रुपये की जेआईसीए (जायका) पेयजल योजना पर जहां एक ओर काम शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है, वहीं दूसरी ओर इस योजना के श्रेय को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।
बता दे गत मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक फुरकान अहमद की अध्यक्षता में जल संस्थान के अधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल सहायक अभियंता आजाद सिंह ने जानकारी दी कि जायका कंपनी के माध्यम से लगभग 40 करोड़ रुपये की लागत से दो उच्च क्षमता वाले पानी के टैंकों का निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना में आधुनिक जापानी तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार योजना का फंड जापान से प्रस्तावित है और वर्तमान में इसकी प्रक्रिया प्रारंभिक चरण में है।
बैठक में नगर पंचायत पिरान कलियर के चेयरमैन प्रतिनिधि सलीम अहमद सहित सभासदों ने भी भाग लिया और योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने की मांग की। जनप्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई कि परियोजना लागू होने से क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था में व्यापक सुधार आएगा और वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान होगा।
इधर, वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी ने कलियर विधायक फुरकान अहमद पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग लगातार यह कहते रहे हैं कि भाजपा सरकार ने कलियर क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि जायका कंपनी की यह 40 करोड़ रुपये की योजना भाजपा सरकार की देन है और इसे पूरे कलियर क्षेत्र के गांवों के लिए स्वीकृत किया गया था। उन्होंने कहा है कि स्थानीय विधायक लोगों को गुमराह कर रहे है।
मुनीश सैनी ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने क्षेत्र के लिए कितनी बड़ी योजनाएं दीं, इसका भी जनता के सामने लेखा-जोखा आना चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कलियर में स्थित निर्माणाधीन जामा मस्जिद का कार्य अधूरा पड़ा है। यदि वर्तमान विधायक उसकी डीपीआर बनाकर प्रस्ताव भेजें तो भाजपा सरकार बजट देने को तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के बजाय केवल बयानबाज़ी की जा रही है।
कुल मिलाकर, पिरान कलियर में पेयजल सुधार की यह महत्वाकांक्षी योजना जहां जनता के लिए राहत की उम्मीद जगा रही है, वहीं राजनीतिक दलों के बीच श्रेय लेने की होड़ भी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि यह योजना कब तक धरातल पर उतरती है और क्षेत्रवासियों को स्वच्छ जल की सुविधा कब तक मिल पाती है।

कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार
पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप