रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
![]()
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद रामनगर
रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में रामनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी सिटी मनोज कत्याल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने झपट्टामार गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधिविवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है।
घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को विशन सिंह बिष्ट पुत्र दौलत सिंह निवासी शांति कुंज रोड, पीरूमदारा, रामनगर ने थाना रामनगर में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल की शाम वह अपनी पत्नी के साथ खेत में सिंचाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक उनका पीछा करते हुए पहुंचे।
आरोप है कि एक युवक बाइक से उतरकर खेत तक पहुंचा और बातचीत के बहाने उनकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र झपटकर साथियों संग फरार हो गया। छीना-झपटी के दौरान मंगलसूत्र के कुछ दाने मौके पर गिर गए, जबकि बाकी आरोपी अपने साथ ले गए।
तहरीर के आधार पर कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 120/26 धारा 304 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने एसपी सिटी मनोज कत्याल व सीओ रामनगर सुमित पांडेय को विशेष टीम गठित कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में लगे करीब 60-70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद चौधरी ढाबा के पास से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में सावेज उर्फ भूरा पुत्र जाकिर हुसैन निवासी महेशपुर काशीपुर (उम्र 19 वर्ष) तथा जुबैर पुत्र मोहम्मद जाहिद निवासी किला बाजार काशीपुर (उम्र 25 वर्ष) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे क्षेत्र में फिर से झपटमारी की वारदात को अंजाम देने आए थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से टूटा हुआ मंगलसूत्र (06 पीली धातु के दाने व एक पेंडल सहित) और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल UK18U4835 बरामद की है।
इस पूरी कार्रवाई में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह बिष्ट (चौकी प्रभारी पीरूमदारा), उपनिरीक्षक गणेश जोशी, कांस्टेबल संजय दोसाद, मेघा चन्द्र, संदीप सिंह और विक्रम कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग
उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: अक्षत भोपाल और सुशीला ने किया टॉप, छात्राओं ने फिर मारी बाजी
मास्टर उस्मान के मार्गदर्शन में गुम्मावाला माजरी के मुस्कान मलिक और समीर ने 12वीं में फर्स्ट डिवीजन से बढ़ाया गांव का मान
किशनपुर जमालपुर में पहली बार मनेगा स्थापना दिवस, पंचायत राज दिवस पर तीन दिवसीय भव्य मेला व मेडिकल कैंप का होगा आयोजन