पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला नन्हा इस्माइल, माता-पिता ने जताया रामनगर पुलिस का आभार
![]()
पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला नन्हा इस्माइल, माता-पिता ने जताया रामनगर पुलिस का आभार
tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद रामनगर
रामनगर। रामनगर पुलिस की तत्परता और संवेदनशील कार्यशैली का एक सराहनीय उदाहरण उस समय देखने को मिला, जब काशीपुर बस स्टैंड पर एक चार वर्षीय मासूम बालक अकेला और परेशान हालत में मिला। चीता मोबाइल ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने तत्काल मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए बच्चे को उसके परिजनों से सकुशल मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार, चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान काशीपुर बस स्टैंड रामनगर क्षेत्र में लगभग चार वर्षीय इस्माइल पुत्र पप्पू निवासी रामनगर लावारिस अवस्था में मिला। कम उम्र होने के कारण बालक अपना पूरा पता और परिजनों की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था, जिससे उसकी पहचान करना चुनौतीपूर्ण हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए चीता मोबाइल कर्मी अमित गहलोत एवं संजय सिंह ने तुरंत बच्चे को सुरक्षित संरक्षण में लिया और उससे बातचीत कर आवश्यक जानकारी जुटाने का प्रयास किया। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ एवं क्षेत्र में खोजबीन कर उसके परिजनों का पता लगाने की कोशिश शुरू की गई।
पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास रंग लाए और कुछ ही समय में बालक के माता-पिता का पता चल गया। इसके बाद मासूम इस्माइल को उसकी माता रूबिना एवं पिता पप्पू के सुपुर्द सुरक्षित और सकुशल कर दिया गया।
अपने बच्चे को सुरक्षित देखकर परिजनों की आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी। उन्होंने रामनगर पुलिस, विशेष रूप से चीता कर्मी अमित गहलोत और संजय सिंह का हृदय से आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस के इस मानवीय और सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस की सजगता से एक परिवार की खुशियां वापस लौट सकीं।

पुलिस की सतर्कता से सुरक्षित मिला नन्हा इस्माइल, माता-पिता ने जताया रामनगर पुलिस का आभार
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: देर शाम कलियर में पुलिस का सघन अभियान, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में
कलियर पुलिस की तत्परता से दिल्ली से सकुशल बरामद कीं दोनो नाबालिग बालिकाएं
कलियर और धनौरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए