May 23, 2026 01:07:21 am

नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर

Loading

नैनीताल पुलिस का बड़ा प्रहार: SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में दो शातिर अपराधी 6 माह के लिए जिला बदर

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में लगातार अपराधियों पर हो रही है कार्रवाई….चोरी और अवैध शराब तस्करी में लिप्त दो बदमाशों को रामनगर पुलिस ने जिला बदर

tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद (रामनगर)

नैनीताल। जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने दो शातिर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें आगामी छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।

माननीय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम के तहत यह कार्रवाई की गई। रामनगर पुलिस टीम ने दोनों अपराधियों को जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर प्रतापपुर बॉर्डर, काशीपुर छोड़ दिया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि छह माह की अवधि के दौरान बिना अनुमति जनपद की सीमा में प्रवेश किया गया तो कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस के अनुसार जिला बदर किए गए अपराधियों में पहला नाम केवल सिंह पुत्र मक्खन सिंह का है, जो मूल रूप से ग्राम इटव्वा, बाजपुर (ऊधम सिंह नगर) का निवासी है और वर्तमान में मिश्रा घाट, छोई, रामनगर में रह रहा था। उसके खिलाफ चोरी और अन्य गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2021 से 2024 के बीच उस पर चोरी और चोरी के सामान की बरामदगी से जुड़े कई मामले दर्ज हुए। इसके अलावा भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत भी गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम है। लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण पुलिस ने उसके खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्रवाई प्रस्तावित की थी।

दूसरा जिला बदर किया गया अभियुक्त इमरान पुत्र वकील है, जो फौजी कॉलोनी, नागाबाबा मंदिर के पास पूछड़ी, रामनगर का निवासी है। इमरान के खिलाफ अवैध शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक आबकारी अधिनियम के तहत उस पर लगातार मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस का कहना है कि इमरान क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय था और उसकी मौजूदगी से क्षेत्र में अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा था।

रामनगर पुलिस का कहना है कि दोनों अपराधियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। लगातार आपराधिक मामलों में संलिप्तता और क्षेत्र में भय का माहौल पैदा करने के कारण उनके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्पष्ट कहा कि जनपद में अपराध और असामाजिक तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस इसी प्रकार कठोर कार्रवाई जारी रखेगी। उन्होंने आम जनता से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते

प्रमुख खबरे