इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
![]()
इश्क में पागल पीतल कारोबारी की बेटी ने प्रेमी संग रची 1.20 करोड़ की लूट की साजिश — पिता के घर से ही उड़ाई दौलत, अरीबा सहित पाँच गिरफ्तार
tahalka1news
मुरादाबाद के थाना नागफनी क्षेत्र में पीतल कारोबारी मोहम्मद इमरान के घर हुई 1 करोड़ 20 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज तीन दिन में खुलासा कर दिया। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि कारोबारी की अपनी ही बेटी अरीबा इस पूरी वारदात की मास्टरमाइंड निकली।
पुलिस के अनुसार अकबर कंपाउंड निवासी मोहम्मद इमरान के घर से करोड़ों रुपये की नकदी चोरी होने के बाद SOG और थाना नागफनी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अरशद वारसी (27) समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में इमरान की 21 वर्षीय बेटी अरीबा भी शामिल है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि अरीबा और अरशद के बीच पिछले 8-9 वर्षों से प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन अलग जाति होने के कारण परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। इसी के चलते अरीबा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर घर में रखी भारी नकदी को ठिकाने लगाने की साजिश रची।
बताया गया कि अरीबा ने ही अरशद को घर में रखे पैसों की पूरी जानकारी दी थी। इतना ही नहीं, उसने घर की चाबियां भी प्रेमी को उपलब्ध कराईं और घटना वाले दिन मुख्य गेट खोलकर आरोपियों की मदद की। इसके बाद आरोपियों ने घर से करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 47 लाख 24 हजार रुपये नकद, दो कारें, पांच मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। बरामद हथियारों के चलते आरोपियों पर आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गई हैं।
इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग हैरान हैं कि जिस बेटी पर परिवार ने भरोसा किया, वही प्रेम प्रसंग के चलते अपने ही घर में करोड़ों की लूट की साजिश का हिस्सा बन गई।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद