ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
![]()
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार 2026 अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने गौकशी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस अभियान में थाना बहादराबाद पुलिस लगातार गौ तस्करों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से अभियान चला रही है।
प्रभारी निरीक्षक बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सतर्क निगरानी और नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान दिनांक 26 अप्रैल 2026 की रात उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट ने अपनी टीम के साथ पंतजलि फ्लाईओवर, शांतरशाह क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर अभियुक्त इकरार पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मरगूबपुर, कोतवाली बहादराबाद को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त इकरार गौकशी जैसे गंभीर अपराध में वांछित चल रहा था, जिसके विरुद्ध कोतवाली बहादराबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि गौकशी जैसे अपराधों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल अवनेश राणा ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार