जमीन के लालच में रची गई खौफनाक साजिश:रवि चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
![]()
जमीन के लालच में रची गई खौफनाक साजिश:रवि चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार में चर्चित रवि चौहान हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए पूरे मामले की परतें खोल दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देशन में काम कर रही पुलिस टीम ने इस जघन्य हत्या के पीछे छिपी साजिश का पर्दाफाश कर दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह हत्या महज एक आपराधिक घटना नहीं बल्कि जमीन विवाद से जुड़ी सुनियोजित साजिश थी। मृतक रवि चौहान को उसके ही रिश्तेदारों ने रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। बताया गया कि रवि चौहान को उसके भाई द्वारा दी गई जमीन को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था, जिससे नाराज दामाद ने सुपारी देकर हत्या की साजिश रची।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हरिद्वार पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपी कथित हिस्ट्रीशीटर हैं और सुपारी लेकर हत्या को अंजाम देने वाले शातिर अपराधी हैं।
इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब मृतक की पत्नी ने रवि चौहान की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और महज दो दिन के भीतर रानीपुर झाल क्षेत्र से रवि चौहान का शव बरामद कर लिया गया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और सुपारी की रकम भी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में शामिल फरार मामा-भांजे की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
एसएसपी नवनीत सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पुलिस टीम की तत्परता और पेशेवर कार्यशैली की सराहना की है।

जमीन के लालच में रची गई खौफनाक साजिश:रवि चौहान हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा
भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई