ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार
![]()
ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार
गौकशी तस्करी गिरोह गैंगस्टर एक्ट में वांछित लगातार चल रहा था फरार
tahalka1news
कलियर। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले छह माह से फरार चल रहे वांछित एवं ईनामी अभियुक्त शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा थाना भगवानपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था, लेकिन पुलिस टीम की सतर्कता और लगातार की जा रही निगरानी के चलते आखिरकार उसे उसके गांव सिकरौड़ा से दबोच लिया गया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 को कलियर क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर गौकशी करने और गौमांश की तस्करी में संलिप्त आरोपियों नौशाद, शादाब, वसीम, सरफराज उर्फ लम्बू सहित अन्य के खिलाफ कोतवाली पिरान कलियर में गैंगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के तहत मुकदमा संख्या 01/2026 दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी शादाब फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम गठित की। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार सुरागरसी और पतारसी की कार्रवाई की तथा आरोपी की गतिविधियों पर नजर बनाए रखी।
लंबे समय तक चली तलाश के बाद पुलिस को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त शादाब अपने गांव सिकरौड़ा आया हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस पूछताछ में शादाब ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज होने के बाद वह पुलिस कार्रवाई के डर से गांव छोड़कर इधर-उधर रह रहा था। वह केवल कभी-कभार ही चोरी-छिपे अपने गांव आता था ताकि पुलिस की नजर से बचा रह सके। लेकिन पुलिस की लगातार निगरानी और सक्रियता के चलते उसकी यह कोशिश नाकाम साबित हुई।
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
शादाब पुत्र रियासत निवासी सिकरौड़ा, थाना भगवानपुर, जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट,
अपर उपनिरीक्षक रामअवतार,
हेड कांस्टेबल सोनू कुमार,
हेड कांस्टेबल इसरार अहमद,
होमगार्ड ललित कुमार।

ऑपरेशन प्रहार में बड़ी सफलता: 6 माह से फरार गैंगस्टर एक्ट का ईनामी आरोपी शादाब गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार: देर शाम कलियर में पुलिस का सघन अभियान, 10 संदिग्ध युवक हिरासत में
कलियर पुलिस की तत्परता से दिल्ली से सकुशल बरामद कीं दोनो नाबालिग बालिकाएं
कलियर और धनौरी में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण हटाए
खेत में बुजुर्ग महिला पर जानलेवा हमले का खुलासा, 10 दिन की कड़ी पड़ताल के बाद आरोपी रज्जाक गिरफ्तार