मजदूर दिवस पर ग्राम पुछड़ी में जागरूकता की अलख, अधिकारों को लेकर खुलकर बोले श्रमिक
![]()
मजदूर दिवस पर ग्राम पुछड़ी में जागरूकता की अलख, अधिकारों को लेकर खुलकर बोले श्रमिक
tahalka1news
रिपोर्ट- सलीम अहमद (रामनगर)
रामनगर। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर ग्राम पुछड़ी में संवेदना फाउंडेशन द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में मजदूरों, महिलाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, सुरक्षा मानकों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें सशक्त बनाना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष अनिल भंडारी ने कहा कि मजदूर देश की आर्थिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में वे अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने श्रम कानूनों, न्यूनतम वेतन, कार्यस्थल पर सुरक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जागरूकता ही सशक्तिकरण का सबसे बड़ा माध्यम है।
इस दौरान ग्राम प्रधान अंजली रावत ने भी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर मजदूरों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि समाज में बदलाव के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों और महिलाओं ने अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं। रोजगार की अनिश्चितता, कम मजदूरी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। इस पर संस्था की टीम ने भरोसा दिलाया कि इन समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान की दिशा में काम किया जाएगा।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने मजदूर दिवस के महत्व को समझते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और एकजुट होकर अपनी आवाज उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन सामूहिक चर्चा और जागरूकता संदेश के साथ किया गया।

मजदूर दिवस पर ग्राम पुछड़ी में जागरूकता की अलख, अधिकारों को लेकर खुलकर बोले श्रमिक
कलियर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, दरगाह प्रशासन व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से बाजार क्षेत्र हुआ साफ
प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य समापन,ग्रामीण विकास की मिसाल बनी ग्राम पंचायत