April 26, 2026 05:36:50 pm

एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग

Loading

एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग

tahalka1news

कलियर। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए SSP हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस ने केवल कार्रवाई ही नहीं, बल्कि सुधार की दिशा में भी कदम बढ़ाते हुए पहले NDPS एक्ट में जेल जा चुके व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें थाने बुलाकर काउंसलिंग की।
थाना पथरी में आज कुल 25 ऐसे व्यक्तियों को बुलाया गया, जो पूर्व में नशे से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी को समझाते हुए नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान यह स्पष्ट संदेश भी दिया गया कि यदि भविष्य में दोबारा नशे के कारोबार या गतिविधियों में लिप्त पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SSP नवनीत सिंह की इस पहल का मुख्य उद्देश्य सिर्फ अपराध पर अंकुश लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों को सुधार कर समाज के लिए बेहतर नागरिक बनाना भी है। “बुरे को समझाकर बुराई मिटाने” की इस सोच के साथ हरिद्वार पुलिस नशे के खिलाफ दोहरी रणनीति—सख्ती और संवेदनशीलता—के साथ काम कर रही है।
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशे से संबंधित कोई गतिविधि दिखाई दे या किसी प्रकार की परेशानी हो, तो बिना संकोच पुलिस को सूचित करें। जनसहभागिता से ही नशा मुक्त समाज का सपना साकार हो सकता है।
पथरी पुलिस की यह पहल न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की एक मजबूत कोशिश भी मानी जा रही है।

प्रमुख खबरे