कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
![]()
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
महिला आरक्षण बिल 2023 में दोनों सदनों में पास है लेकिन भाजपा इस बिल को राजनीतिक लाभ के लिए बना रही है मुद्दा
tahalka1news
कलियर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी बुधवार को पिरान कलियर पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह शरीफ में चादर और फूल पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस दौरान सज्जादानशीन परिवार के शाह यावर मियां ने विशेष रूप से देश की खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ कराई।
पिरान कलियर पहुंचने पर सपा कार्यकर्ताओं ने राज कुमार भाटी का फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। अपने संबोधन में भाटी ने कहा कि दरगाह शरीफ में हाजिरी देने से उन्हें आत्मिक शांति और सुकून मिला है। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर देशभर से लोग आते हैं और यहां आने की उनकी लंबे समय से इच्छा थी।
भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली थी, लेकिन वर्तमान में विकास ठप पड़ गया है और सरकार केवल विभाजनकारी राजनीति में लगी हुई है। महिला आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में यह बिल संसद के दोनों सदनों से पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू करने के बजाय भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर रख रही है।
आगामी चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उत्तराखंड में संगठन को मजबूत करने के लिए तेजी से काम कर रही है और पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
इस मौके पर चंद्रशेखर यादव, समीर आलम, साजिद अंसारी, दिलशाद, मास्टर मौसम अली, हाजी नूरहसन, राव धन्नू, डॉ. तौफीक अहमद, वसीम अहमद, राशिद अली, मुर्सलीन सिद्दीकी, मोनू कुरैशी और राव रिहान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार