May 18, 2026 06:22:35 am

438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Loading

438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

tahalka1news

कलियर । “नशा मुक्त देवभूमि अभियान” के तहत कोतवाली पिरान कलियर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान 21 अप्रैल 2026 को थाना पिरान कलियर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान तेलीवाला गांव क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 438 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन कुमार (32 वर्ष), पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम तेलीवाला, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने खुलासा किया कि वह आसपास के गांवों में नशे के आदी लोगों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चरस एकत्र करता था और बाद में उसे ऊंचे दामों पर बेचता था।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 77/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी सामने आया है कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम:कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक,कोतवाली पिरान कलियर,उ0नि0 पुष्कर सिंह,हे0का0 अमित कुमार आदि सामिल रहे।

प्रमुख खबरे