March 3, 2026 04:34:41 am

Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार

Loading

Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार

tahalka1news

कलियर। हरिद्वार जनपद की पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र स्थित shri Om University परिसर में फूलों की होली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा के स्वामी यतिद्रानंद गिरी महाराज जी ने की है।

समारोह में उत्तराखंड प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अजेय कुमार जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने को पिरान कलियर क्षेत्र के नागरिकों को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के संयोजक एवं कलियर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी Munish Saini ने किया। समारोह में क्षेत्र के हिंदू व मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा संगठन महामंत्री Ajay Kumar की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और आपसी प्रेम को मजबूत बनाते हैं।

इस अवसर पर Munish Saini ने कहा कि फूलों की होली का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर प्रेम और सद्भाव का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास और भाईचारे की भावना के साथ सभी पर्व मनाए जाने चाहिए, जिससे सामाजिक ताना-बाना और अधिक मजबूत हो।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे पर फूल बरसाकर होली खेली और गले मिलकर शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मिलन समारोह ने पूरे परिसर को उत्सवी रंग में रंग दिया। कार्यक्रम उल्लास और उमंग के साथ चलता रहा, जिसमें क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बनता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष स्वामी यतिद्रानंद गिरी महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा,प्रधान रवींद्र सैनी,अमित सैनी ,सागर गोयल,धीर सिंह रोड,अनुज सैनी,

संयोजक श्री मुनीश कुमार सैनी (अध्यक्ष, श्री ओम विश्वविद्यालय, रुड़की; संयोजक, पिरान कलियर विधानसभा , सह-प्रभारी, ओबीसी मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश), डॉ. मधु सैनी (जिला अध्यक्ष, भाजपा हरिद्वार), श्री धीरज रोर जी, श्री सुरेश सैनी (मंडल अध्यक्ष, पतंजलि) , श्री संदीप पुरी (मंडल अध्यक्ष, सुभाष नगर) , श्री गौरव मोहन (मंडल अध्यक्ष, इमली खेड़ा) श्री आदित्य जी, श्री अजय प्रताप जी, श्री अनिल पाल ,श्री पंकज पाल जी, श्री प्रमोद चौधरी, श्री सुशील त्यागी, श्री पवन तोमर, श्री नीतू मंडवार, श्री सुदेश चौधरी, श्री विभोर सेठी, श्री कमल सैनी, श्री सुशील चौधरी, श्री प्रमोद चौहान, श्री पंकज सैनी, श्री नवीन पाल, श्री राजीव धीमान, श्री अरविंद सैनी, श्री सोनी कुमार, श्री सतेंद्र कुमार, श्री सचिन पाल, श्री अर्जुन पाल, श्री प्रमोद सैनी, श्री मोनू सैनी, श्री संजय सैनी, श्री तेजपाल, श्री बिजेंद्र पाल, श्री पदम सिंह, श्री रविंद्र प्रधान, श्री पवन प्रधान, श्री अश्वनी प्रधान, श्री गंगा शर्मा, श्री पवन रौड, श्री अंकित सैनी, श्री सुरेंद्र कुमार, श्री अनिल सैनी, श्री संदीप सैनी, श्री आदेश पाल, श्री गोविंदा प्रधान, श्री कंवर पाल प्रधान, श्री धीरज प्रधान, श्री सानू सैनी, श्री दिनेश सैनी, श्री अनित कुमार, श्री बहादुर सैनी, श्री अभिनव प्रताप, श्री मयंक पाल, श्री कुमार गौरव, श्री सुशांत शर्मा, श्रीमती राजबाला, श्री रवि सैनी, एवं श्री कार्तिक सैनी,याकूब अली, प्रवश,शाखावत,मोमिन,वसीम,शौकीन,जमील,दिलशाद,सहदेव सिंह,शुभम कश्यप,अनिल पाल,देवेंद्र सैनी आदि सामिल रहे।

प्रमुख खबरे