कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न, त्योहारों व चारधाम यात्रा को लेकर सख्त दिशा निर्देश
![]()
कप्तान नवनीत सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी सम्पन्न, त्योहारों व चारधाम यात्रा को लेकर सख्त दिशा निर्देश
tahalka1news
हरिद्वार। जनपद पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में कप्तान ने सभी थाना प्रभारियों, शाखा प्रभारियों और अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
कप्तान नवनीत सिंह ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि अब जिम्मेदारियां परफॉर्मेंस के आधार पर तय होंगी। जिन अधिकारियों का कार्य बेहतर होगा, उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जबकि लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जघन्य अपराधों के अनावरण पर सराहना
बैठक में हाल ही में घटित जघन्य अपराधों के सफल अनावरण पर संबंधित अधिकारियों की सराहना की गई। कप्तान ने कहा कि अपराध होने के बाद खुलासा करना महत्वपूर्ण है, लेकिन उससे भी ज्यादा जरूरी है अपराध को होने से पहले रोकना।
रमजान, होली और ईद को लेकर विशेष सतर्कता
प्रचलित रमजान माह तथा आगामी होली और ईद त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना प्रभारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। कप्तान ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि कानून व्यवस्था में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और बहानेबाजी बिल्कुल नहीं चलेगी।
चारधाम यात्रा की तैयारियों पर फोकस
आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की पूर्व तैयारियों को अनिवार्य बताया गया। कप्तान ने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
साईबर सेल के कार्यों पर संतोष
कप्तान ने हरिद्वार पुलिस की साईबर सेल के कार्यों पर संतुष्टि जताई, लेकिन साथ ही रिस्पांस टाइम और तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन और शिकायतों का त्वरित निस्तारण
सीएम हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रकोष्ठ से संबंधित लंबित प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। कप्तान ने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से होना चाहिए।
अग्निकांड में रिस्पांस टाइम सुधारने के निर्देश
समस्त एफएसओ को आग लगने की घटनाओं में रिस्पांस टाइम की नियमित समीक्षा करने और उसमें आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
नशे के खिलाफ सख्त रुख
कप्तान नवनीत सिंह ने कहा कि केवल नशा पकड़ना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके स्रोत तक पहुंचकर नेटवर्क को खत्म करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश का भविष्य है, इसलिए नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा।
बैठक के अंत में कप्तान ने दो टूक कहा कि यदि किसी भी क्षेत्र में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बिगड़ी तो संबंधित अधिकारी सीधे कार्रवाई के लिए तैयार रहें। पुलिस प्रशासन आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार
युवा कांग्रेस की रुड़की ग्रामीण की पहली कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती और युवाओं को जोड़ने पर मंथन
बकरीद को लेकर कलियर पुलिस अलर्ट,सीओ भगवानपुर सुमित पाण्डेय ने शांति समिति संग की बैठक