May 20, 2026 09:38:20 am

हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

Loading

हैवान पिता गिरफ्तार: बेटियों की जिंदगी बना रखी थी नरक, लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण, पथरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

पत्नी से मारपीट, बड़ी बेटी का शोषण और छोटी पर गंदी नजर, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से आरोपी सलाखों के पीछे

tahalka1news

हरिद्वार । पथरी पुलिस ने रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक सनसनीखेज मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला थाना पथरी क्षेत्र का है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही बड़ी बेटी के साथ लंबे समय से दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़ित परिवार के अनुसार आरोपी आए दिन पत्नी के साथ मारपीट करता था और घर में भय का माहौल बनाए रखता था। आरोप है कि उसकी गंदी हरकतें यहीं नहीं रुकीं और उसने छोटी मासूम बेटी पर भी गलत नजर डालनी शुरू कर दी। लगातार अत्याचार से परेशान परिवार ने आखिरकार हिम्मत जुटाई और थाना पथरी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए Haridwar Police तुरंत एक्शन मोड में आई और मुकदमा दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार को हर संभव कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी बच्ची या महिला के साथ हिंसा, उत्पीड़न या शोषण हो रहा है तो बिना डर पुलिस को सूचना दें। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

प्रमुख खबरे