June 15, 2026 08:08:22 pm

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार

Loading

ऑपरेशन प्रहार के तहत कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म मामले में फरार आरोपी जोगेन्द्र गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर । हरिद्वार जनपद की उत्तराखंड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी जोगेन्द्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी द्वारा जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 मई 2026 को एक महिला ने थाना पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि तीन लोगों ने आपसी षड्यंत्र के तहत उसे डरा-धमकाकर कमरे में ले जाकर एक आरोपी द्वारा जबरन दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मु0अ0सं0 99/26 में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने फरार आरोपी जोगेन्द्र पुत्र रामपाल सिंह निवासी मोहनपुरा, कोतवाली रुड़की, जनपद हरिद्वार उम्र 35 वर्ष को नगला इमरती फ्लाईओवर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्रवाई में महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार एवं हेड कांस्टेबल अमित कुमार की अहम भूमिका रही। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

प्रमुख खबरे