May 12, 2026 06:16:37 pm

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े

Loading

लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने विशेषाधिकार हनन पर सौंपा पत्र,विधानसभा अध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग,खबर विस्तार से पढ़े

जनप्रतिनिधियों की गरिमा पर चोट बर्दाश्त नहीं: विधायक मोहम्मद शहजाद

tahalka1news

कलियर । लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने अपने ऊपर की गई कथित टिप्पणी और छवि धूमिल करने के प्रयास को गंभीर मामला बताते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी को विशेषाधिकार हनन का पत्र सौंपा है। यह मामला जनपद हरिद्वार के शिक्षा विभाग में कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी अमित कुमार चंद से जुड़ा बताया जा रहा है।

विधायक मोहम्मद शहजाद का आरोप है कि संबंधित कर्मचारी द्वारा दुर्भावनापूर्ण तरीके से उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया, जो न केवल एक जनप्रतिनिधि की गरिमा पर हमला है बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं विधानसभा के विशेषाधिकारों का भी उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों का सम्मान सर्वोच्च होना चाहिए और किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने पद का दुरुपयोग कर जनप्रतिनिधियों की छवि धूमिल करना बेहद गंभीर विषय है। विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष से मामले में निष्पक्ष जांच कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।

मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष ऋतू खंडूरी के फैसले पर टिकी हैं कि इस प्रकरण में आगे क्या कार्रवाई होती है।

प्रमुख खबरे