कलियर में ओल्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निजी व्यक्ति को आवंटन बना चर्चा का विषय
![]()
कलियर में ओल्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निजी व्यक्ति को आवंटन बना चर्चा का विषय
tahalka1news
कलियर । कलियर में स्थित ओल्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एक भवन को हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक निजी व्यक्ति के नाम आवंटित किए जाने का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों और नगर पंचायत से जुड़े लोगों में इस फैसले को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कलियर नगर पंचायत कार्यालय की ओर से स्वास्थ्य विभाग को पत्र भेजकर उक्त भवन को नगर पंचायत के कार्य संचालन के लिए उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। पत्र में उल्लेख किया गया था कि नगर पंचायत के पास वर्तमान समय में अपना स्थायी भवन नहीं है, जिसके चलते कार्यालय संचालन में दिक्कतें आ रही हैं। नगर पंचायत ने जनहित का हवाला देते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन को कार्यालय उपयोग के लिए आवंटित करने की अपील की थी।
लेकिन आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने नगर पंचायत की मांग को नजरअंदाज करते हुए उक्त सरकारी भवन को एक निजी व्यक्ति के नाम आवंटित कर दिया। इस निर्णय के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि यह भवन नगर पंचायत कार्यालय के लिए उपलब्ध कराया जाता तो कस्बे के लोगों को विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए सुविधा मिलती और जनता के काम सुचारू रूप से संचालित हो सकते थे। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले पर सवाल उठाते हुए इस सरकारी भवन को कलियर नगर पंचायत ऑफिस को आवंटित करने की मांग उठाई है।वहीं अब यह मामला क्षेत्र में राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

अपराध गोष्ठी::”अपराधियों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ” — SSP नवनीत सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कार्रवाई:: STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर फरार
कलियर में ओल्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निजी व्यक्ति को आवंटन बना चर्चा का विषय
दरगाह साबिर पाक में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई