दरगाह साबिर पाक में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
![]()
दरगाह साबिर पाक में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
tahalka1news
कलियर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कलियर विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मुनीश सैनी सोमवार को विश्व प्रसिद्ध दरगाह साबिर पाक पहुंचे, जहां उन्होंने अकीदत के फूल और चादर पेश कर देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली की दुआ मांगी।
दरगाह पहुंचने पर मुनीश सैनी ने बड़ी श्रद्धा के साथ साबिर पाक की दरगाह पर चादरपोशी की और देश व प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी दरगाह साबिर पाक में गहरी आस्था है और वह समय-समय पर यहां आकर हाजिरी लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह पर आकर उन्हें मानसिक सुकून और आत्मिक शांति मिलती है।
मुनीश सैनी ने कहा कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी सफलता, विशेष रूप से असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी के शानदार प्रदर्शन की खुशी में उन्होंने दरगाह पर चादर और फूल पेश किए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है।
उन्होंने कहा कि देश में आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और धार्मिक स्थल समाज को जोड़ने का काम करते हैं। इस अवसर पर उनके साथ कई समर्थक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

अपराध गोष्ठी::”अपराधियों में दिखना चाहिए पुलिस का खौफ” — SSP नवनीत सिंह ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कार्रवाई:: STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर फरार
कलियर में ओल्ड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निजी व्यक्ति को आवंटन बना चर्चा का विषय
दरगाह साबिर पाक में वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी ने पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की मांगी दुआ
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फरार ₹5000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार,पुलिस की बड़ी कार्रवाई