कार्रवाई:: STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर फरार
![]()
कार्रवाई:: STF/ANTF की बड़ी कार्रवाई, 18 हजार प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, तस्कर फरार
tahalka1news
रुड़की । उत्तराखण्ड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF/ANTF देहरादून टीम ने हरिद्वार जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18,000 प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं। संयुक्त कार्रवाई थाना मंगलौर पुलिस के साथ लंढौरा क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस दबिश के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गए।
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बड़े स्तर पर प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना पर निरीक्षक भवानी शंकर पंत के नेतृत्व में STF/ANTF टीम और थाना मंगलौर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल और तस्करी में प्रयुक्त एक हीरो HF Deluxe मोटरसाइकिल संख्या UK08AF5637 बरामद की।
बरामद कैप्सूल पर “Acetaminophen, Tramadol Hydrochloride & Dicyclomine Hydrochloride Capsules” अंकित पाया गया। मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर हरीश ने जांच के बाद दवाइयों को प्रतिबंधित नशीली श्रेणी का बताया। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच में फरार अभियुक्तों में एक की पहचान फारुख पुत्र महमूद निवासी बहादराबाद, हरिद्वार के रूप में हुई है, जबकि उसका एक अन्य साथी अभी अज्ञात बताया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। साथ ही STF/ANTF टीम आरोपियों के नेटवर्क और सप्लाई चैन की भी जांच कर रही है।
इस कार्रवाई में STF/ANTF टीम से निरीक्षक भवानी शंकर पंत, उपनिरीक्षक दीपक मेठाणी, हेड कांस्टेबल देशराज, कांस्टेबल प्रशांत चौहान और कांस्टेबल दीपक नेगी शामिल रहे। वहीं थाना मंगलौर पुलिस टीम से उपनिरीक्षक राम बहादुर और कांस्टेबल नरेश ने अहम भूमिका निभाई।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित