May 11, 2026 04:44:14 pm

कलियर में परी गेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे अश्लील इशारे करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

Loading

कलियर में परी गेस्ट हाउस के सामने सड़क किनारे अश्लील इशारे करने वाली महिलाएं गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामले में महिलाएं समेत सात गिरफ्तार

 

tahalka1news

कलियर । हरिद्वार जनपद की उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 07 लोगों को गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान धनौरी एवं कलियर क्षेत्र में अलग-अलग विवाद सामने आए। धनौरी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जिसमें पुलिस ने साकिर पुत्र ताहिर निवासी महमूदपुर तथा कमर पुत्र अब्दुल समद निवासी पिरान कलियर को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया।
वहीं कलियर पीपल चौक के पास एक टेम्पू की टक्कर को लेकर वाहन चालक और अन्य व्यक्तियों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया, जिसमें कय्यूम पुत्र साबिर एवं खुर्शीद पुत्र नूरहसन निवासी कोटा मुरादनगर को हिरासत में लिया गया।

इसके अतिरिक्त कलियर में स्थित परी गेस्ट हाउस के सामने महिलाएं सड़क पर खड़ी होकर आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे करते हुए आकर्षित कर रही थी इसी को देखते हुए वहां का माहौल खराब हो रहा था और इसी को देखते हुए आपसी कहासुनी और आरोप-प्रत्यारोप से माहौल खराब होने पर पुलिस ने तीन महिलाओं को भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गिरफ्तार किया।सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

इस कार्रवाई में व0उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर, म0उ0नि0 विशाखा असवाल, उ0नि0 पुष्कर सिंह, म0हे0कानि0 दर्शन कौर, कानि0 प्रकाश मनराल, कानि0 विक्रम चौहान, म0कानि0 सोनम एवं हो0गा0 अमरीश कुमार की अहम भूमिका रही।

प्रमुख खबरे