May 7, 2026 04:51:51 pm

अवैध गतिविधियों पर नजर, कलियर पुलिस ने गेस्ट हाउस होटल और ढाबों में चलाया विशेष सत्यापन अभियान

Loading

अवैध गतिविधियों पर नजर, कलियर पुलिस ने गेस्ट हाउस होटल और ढाबों में चलाया विशेष सत्यापन अभियान

कलियर में पुलिस का सत्यापन अभियान तेज, होटल-ढाबों में बाहरी व्यक्तियों की गहन जांच

tahalka1news

कलियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया गया।
कलियर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी के नेतृत्व में गठित अलग-अलग पुलिस टीमों ने कलियर मुख्य बाजार, सोहलपुर रोड एवं नहर पटरी क्षेत्र में संचालित होटल, ढाबों व अन्य ठहराव स्थलों पर पहुंचकर बाहरी व्यक्तियों और कर्मचारियों का सत्यापन किया। अभियान के दौरान होटल संचालकों को निर्देशित किया गया कि बिना पहचान पत्र और पुलिस सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ठहराया न जाए।

पुलिस टीम ने होटल व ढाबा संचालकों को किरायेदारों एवं कर्मचारियों का समय-समय पर सत्यापन कराने के प्रति जागरूक करते हुए चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कोतवाली पिरान कलियर पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के लिए इस प्रकार के सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।