एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:12 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार
![]()
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई:12 साल से फरार 20 हजार का इनामी बदमाश देहरादून से गिरफ्तार
tahalka1news
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजस्थान राज्य के 20 हजार रुपये के इनामी शातिर अपराधी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से फरार चल रहा था और राजस्थान पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ के निर्देशन में गठित विशेष टीम द्वारा बाहरी राज्यों के अपराधियों और उत्तराखण्ड में रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली कि देहरादून के न्यू वसंत विहार क्षेत्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट और अपहरण के मामले में वांछित है।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर राजस्थान के बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट बनकर फोन के जरिए बुलाया था। इसके बाद रिवॉल्वर के बल पर उसका अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मामले में राजस्थान पुलिस ने आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एसटीएफ उत्तराखण्ड ने गोपनीय सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए थाना कैंट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या निवासी 16/18 न्यू वसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली बांसवाड़ा, राजस्थान में मुकदमा अपराध संख्या 88/14 धारा 392 और 365 भादवि के तहत मामला दर्ज है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक यादविन्दर सिंह बाजवा, उप निरीक्षक मनोज बेनीवाल, हेड कांस्टेबल सन्देश यादव, कांस्टेबल रवि पंत और कांस्टेबल दीपक चन्दोला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल