राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
![]()
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर विधानसभा के शक्ति केंद्र ढडेरी ख्वाजगीपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, SIR कार्यों की समीक्षा और चुनावी तैयारियों पर विशेष जोर
tahalka1news
कलियर । कलियर विधानसभा क्षेत्र के शक्ति केंद्र ढडेरी ख्वाजगीपुर में रविवार, 21 जून 2026 को एक महत्वपूर्ण शक्ति केंद्र बैठक का आयोजन मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री रविंद्र सैनी जी के आवास पर किया गया। बैठक में शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले सभी बूथों के बूथ अध्यक्ष, बीएलए-2 एवं सैकड़ों की संख्या में पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदाग्नि जी उपस्थित रहे। उनके साथ विधानसभा संयोजक श्री मुनीश सैनी जी, बीएलए-1 श्री देशपाल रोड जी, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री आदित्य रोड जी, मंडल अध्यक्ष पतंजलि श्री सुरेश सैनी जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष कलियर श्री पंकज पाल जी, मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री रविंद्र सैनी जी, मंडल महामंत्री श्री सत्येंद्र कुमार जी, श्री उमेश धीमान जी, श्री धर्मवीर सैनी जी, श्री लखन सिंह जी, श्री राकेश सैनी जी, श्री सतपाल सैनी जी, प्रधान श्री वीर सिंह जी, श्री सुरेश जी, श्री रामलाल जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक श्री मुनीश सैनी जी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 को अपने दायित्वों का गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि SIR अभियान न केवल मतदाता सूची को सुदृढ़ बनाने का कार्य है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों में संगठन की मजबूती का आधार भी बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया।
राज्य मंत्री श्री ओम प्रकाश जमदाग्नि जी ने अपने संबोधन में संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और बूथ स्तर का मजबूत संगठन ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान सभी बूथ अध्यक्षों एवं बीएलए-2 को उनके संबंधित बूथों की मतदाता सूची तथा आवश्यक किट वितरित की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावी चुनौतियों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श किया तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, आगामी चुनावों में विजय तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। बैठक में उपस्थित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के उत्साह और सहभागिता ने यह स्पष्ट कर दिया कि कलियर विधानसभा क्षेत्र में संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल