June 22, 2026 04:11:34 pm

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को

Loading

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के नेतृत्व में बैंक खाते और एटीएम कार्ड उपलब्ध कराने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दोनो सदस्य गिरफ्तार

tahalka1news

देहरादून। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून और एसटीएफ उत्तराखंड को 25 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जो साइबर अपराधियों को बैंक खाते, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड उपलब्ध कराते थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि देहरादून निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनका मोबाइल फोन हैक कर ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर बदल दिए तथा उनकी कंपनी के बैंक खाते से करीब 24.95 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल डेटा का विश्लेषण किया गया। इसके बाद निरीक्षक आशीष गुसांई के नेतृत्व में पुलिस टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया। टीम ने 18 जून को रानाघाट क्षेत्र से तपन बिस्वास (45 वर्ष) निवासी खामरकल्ला, थाना गोपालनगर, जिला नार्थ 24 परगना और उत्तम कुमार दास (38 वर्ष) निवासी पल्ला बेल्टा, थाना गोपालनगर, जिला नार्थ 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे विभिन्न लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, सिम कार्ड और बैंकिंग विवरण साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इसके बदले उन्हें आर्थिक लाभ मिलता था। जांच में यह भी सामने आया कि ठगी की रकम के लेनदेन में दोनों आरोपियों की सक्रिय भूमिका थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 डेबिट/एटीएम कार्ड, तीन मोबाइल फोन, कई सिम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, ब्लैंक चेक तथा बैंक खाते खोलने से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक आशीष गुसांई, उपनिरीक्षक राजीव सेमवाल, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट और कांस्टेबल नीरज नेगी शामिल रहे।

प्रमुख खबरे