ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
![]()
(कार्रवाई)
‘ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
tahalka1news
जनपद हरिद्वार के रुड़की क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के निर्देशों पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशानुसार यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाना है।
दिनांक 05 मई 2026 को कोतवाली रुड़की पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए 21 व्यक्तियों को पकड़ा। सभी के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल ₹5250 का संयोजन शुल्क (जुर्माना) भी वसूला गया।
कार्रवाई के बाद सभी व्यक्तियों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने की सख्त हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान को सफल बनाने में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें व0 उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी, उप निरीक्षक भजराम चौहान, उप निरीक्षक चंद्र मोहन, हेड कांस्टेबल वीरेश खत्री, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार, हेड कांस्टेबल दिनेश गुप्ता, कांस्टेबल अमित रावत, कांस्टेबल गुलबहार, कांस्टेबल विशु पवार और होमगार्ड विनोद शामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार