May 6, 2026 05:03:15 pm

ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

Loading

“ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”

tahalka1news

कलियर । कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत पुलिस ने एक अहम सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत वांछित अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने देह व्यापार से जुड़े एक मामले में फरार चल रही एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया। अभियुक्ता, जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है, के खिलाफ माननीय न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। पुलिस ने उसे नई बस्ती, पिरान कलियर क्षेत्र से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार महिला को आवश्यक कानूनी कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला और हेड कांस्टेबल दर्शन कौर शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

प्रमुख खबरे