May 9, 2026 05:05:50 pm

ATM बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम, SSP नवनीत सिंह की टीम ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड

Loading

ATM बदलकर उड़ाते थे खातों से रकम, SSP नवनीत सिंह की टीम ने शातिर गिरोह का किया भंडाफोड

tahalka1news

बहादराबाद । पुलिस ने SSP नवनीत सिंह के नेतृत्व में ATM फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर ठगों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों के कब्जे से 17 संदिग्ध ATM कार्ड, दो मोबाइल फोन, ₹900 नकद और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जनपद में लगातार बढ़ रही ATM ठगी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर ऐसे गिरोहों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली बहादराबाद पुलिस द्वारा बैंक एवं ATM बूथों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी बढ़ाई गई थी।
दिनांक 08 मई 2026 को उपनिरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज मय पुलिस टीम SBI ATM बूथ, बहादराबाद पीपल चौक के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर अचानक भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा किया, जिस दौरान बाइक फिसल गई और दोनों युवक झाड़ियों की ओर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी थाना पथरी तथा मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर थाना रानीपुर बताए। तलाशी में दोनों के पास से विभिन्न बैंकों के कुल 17 ATM कार्ड, मोबाइल फोन एवं नकदी बरामद हुई।
सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने खुलासा किया कि वे ATM बूथों में बुजुर्गों, महिलाओं और कम पढ़े-लिखे लोगों की मदद करने के बहाने उनका ATM कार्ड बदल लेते थे और बाद में खातों से पैसे निकालकर ठगी करते थे। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि वे पूर्व में भी ATM फ्रॉड के मामलों में जेल जा चुके हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के समय भी किसी भोले-भाले व्यक्ति को निशाना बनाने की फिराक में ATM बूथ के आसपास घूम रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते उनकी योजना नाकाम हो गई।
इस संबंध में कोतवाली बहादराबाद में मु0अ0सं0-111/2026 पंजीकृत कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
शिवा उर्फ शिव पुत्र राजेश निवासी फेरुपुर महाराणा प्रताप कॉलोनी, थाना पथरी, हरिद्वार
मधुसूदन उर्फ मनोज पुत्र चरण सिंह निवासी गढ़मीरपुर, रविदास मंदिर के पास, थाना रानीपुर, हरिद्वार
बरामदगी
17 ATM कार्ड
बिना नंबर प्लेट पल्सर मोटरसाइकिल
02 मोबाइल फोन
₹900 नकद
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह
उ0नि0 हेमदत्त भारद्वाज
कानि0 बिरेन्द्र सिंह
कानि0 मुकेश नेगी
कानि0 नितुल यादव

प्रमुख खबरे