नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ पिरान कलियर मेडिकल व्यापारियों का बिगुल, 20 मई को क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद रखने की अपील
![]()
नकली दवाओं और ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ पिरान कलियर मेडिकल व्यापारियों का बिगुल, 20 मई को क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद रखने की अपील
tahalka1news

कलियर। जनस्वास्थ्य और दवा सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा जनपद हरिद्वार स्वास्थ्य विभाग को ज्ञापन सौंपकर नकली दवाओं, अनुचित भंडारण, एंटी-माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR), मनमाने दवा मूल्य निर्धारण और ऑनलाइन दवाओं की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।
एसोसिएशन का कहना है कि बाजार में नकली और गलत तरीके से रखी जा रही दवाओं का कारोबार लगातार बढ़ रहा है, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है। उन्होंने दवा आपूर्ति श्रृंखला की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई।
मेडिकल व्यापारियों ने कहा है कि बड़े कॉरपोरेट घरानों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भारी डिस्काउंट देकर दवाएं बेचने पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे स्थानीय केमिस्ट कारोबार प्रभावित हो रहा है और दवा बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है। ज्ञापन में वर्ष 2020 की अधिसूचना G.S.R.-220(E) और वर्ष 2018 की अधिसूचना G.S.R.-817(E) का हवाला देते हुए इनके प्रभावी अनुपालन की मांग की गई।
एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को जनस्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बताते हुए कहा कि इंटरनेट के माध्यम से बिकने वाली दवाओं में प्रिस्क्रिप्शन की सत्यता, गुणवत्ता, भंडारण और वितरण की निगरानी बेहद कठिन है। ऐसे में बिना सख्त नियंत्रण के ऑनलाइन दवा बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो 20 मई 2026 को क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। एसोसिएशन का कहना है कि यह बंद दवा सुरक्षा, जनहित और छोटे व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष शहजाद अली,महामंत्री यूनुस अली उर्फ गुड्डू, कोषाध्यक्ष फैसल खान, पप्पू, मोहम्मद आरिफ और रिजवान अली सहित कई मेडिकल व्यापारी मौजूद रहे।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद