February 20, 2026 04:29:56 am

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सतर्क निगरानी में 4 घंटे में अपहृत मासूम बरामद, हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता

Loading

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की सतर्क निगरानी में 4 घंटे में अपहृत मासूम बरामद, हरिद्वार पुलिस की बड़ी सफलता

tahalka1news

हरिद्वार। कप्तान नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे के भीतर 02 वर्षीय अपहृत बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की सक्रियता, समन्वय और ग्राउंड जीरो पर लगातार कसरत का ही परिणाम रहा कि मासूम को सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, रात के अंधेरे में अज्ञात व्यक्ति द्वारा बच्ची को चोरी कर लिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। स्वयं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए थे और लगातार अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गईं। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, संदिग्धों से पूछताछ की गई और संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों की लगातार सक्रियता और दबाव को देखते हुए कथित अपहरणकर्ता बच्ची को छोड़कर फरार हो गया।

पुलिस ने चोरी के महज चार घंटे के भीतर बच्ची को ऋषिकुल चौक क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट किया कि अपहरणकर्ता की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें सक्रिय हैं तथा शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हरिद्वार पुलिस की यह त्वरित और प्रभावी कार्रवाई एक बार फिर दर्शाती है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरे