हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
![]()
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
tahalka1news
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार को नया पुलिस नेतृत्व मिल गया है। आज दिनांक 14-02-2026 को श्री Navneet Singh ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा, मजबूत कानून व्यवस्था और यातायात सुधार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
नव नियुक्त एसएसपी श्री नवनीत सिंह ने कहा कि हरिद्वार जैसे धार्मिक और संवेदनशील जनपद में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस दिशा में और अधिक ठोस एवं प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने पुलिस विभाग के आंतरिक सुदृढ़ीकरण पर भी जोर देते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का मनोबल ऊंचा रखना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर समन्वय, अनुशासन और जवाबदेही के साथ पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
साथ ही श्री नवनीत सिंह ने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले तत्वों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी और सख्त वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
नए एसएसपी के रूप में श्री नवनीत सिंह के पदभार ग्रहण करने से पुलिस महकमे में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। आमजन को भी उनसे सशक्त, संवेदनशील और प्रभावी पुलिसिंग की उम्मीद है।

हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 महिलाएं और 43 पुरुष हिरासत में
हरिद्वार पुलिस को मिला नया नेतृत्व: श्री नवनीत सिंह ने संभाला एसएसपी पद, महिला सुरक्षा व कानून व्यवस्था पर रहेगा विशेष फोकस
कोतवाल सुशील कुमार की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई: लाखों की स्मैक-चरस के साथ शातिर नशा तस्कर दीपक कश्यप गिरफ्तार
दृढ़ नेतृत्व की मिसाल: प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का हरिद्वार से देहरादून तक प्रेरक सफर
उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल नवनीत सिंह बने हरिद्वार के कप्तान,देखे लिस्ट