होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार
![]()
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की। होली के त्यौहार पर भीड़भाड़ वाले बाजार में नकली नोट खपाने की साजिश को कोतवाली रुड़की पुलिस ने नाकाम कर दिया। पुलिस ने मुजफ्फरनगर निवासी एक व्यक्ति को 19 हजार रुपये के जाली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक आनंद मेहरा अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सोनाली पार्क के सामने कलियर रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है, जो नकली नोटों का कारोबार करता है और यदि तत्काल कार्रवाई की जाए तो उसे रंगे हाथों पकड़ा जा सकता है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन, निवासी मोहल्ला सेनियान, कस्बा व थाना शाहपुर, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश), उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 500-500 रुपये के कुल 38 जाली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 19,000 रुपये है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 72/26, धारा 179/180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिक प्रक्रिया के अनुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के तार किसी बड़े गिरोह से तो नहीं जुड़े हैं और ये नकली नोट कहां से लाए गए थे।
पुलिस टीम उप निरीक्षक आनंद मेहरा,कांस्टेबल जितेंद्र ध्यान
होमगार्ड महक सिंह आदि सामिल रहे।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड