कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
![]()
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
tahalka1news
रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने पशु क्रूरता के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 2 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि इमली चौक स्थित साजिद टेंट हाउस के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से भैंस वंशीय पशु का मांस बिक्री के उद्देश्य से ले जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त शहजाद पुत्र रईस निवासी रामपुर, कोतवाली गंगानगर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 100 किलो भैंस वंशीय मांस बरामद किया गया।
इस संबंध में कोतवाली रुड़की में मुकदमा अपराध संख्या 73/26, धारा 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियम अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनंद मेहरा, कांस्टेबल सुरेश तोमर तथा होमगार्ड राहुल ठाकुर शामिल रहे। रुड़की पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मांस कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित