पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप
![]()
पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा गैस हादसा, सीएनजी से भरे दो ट्रकों की टक्कर के बाद मचा हड़कंप
tahalka1news
खानपुर । थाना खानपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से जुड़े दो भारी वाहन ब्राह्मणवाली पुलिया के निकट आमने-सामने टकरा गए। दोनों ट्रक सीएनजी गैस से पूरी तरह भरे हुए थे, जिससे टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर करीब 1:10 बजे हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद दो गैस सिलेंडरों से लगातार गैस रिसाव होने लगा, जिससे आग या विस्फोट का गंभीर खतरा पैदा हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना खानपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया।
पुलिस ने गोवर्धनपुर और खानपुर की ओर से घटनास्थल से लगभग 200 मीटर पहले ही यातायात पूर्ण रूप से बंद कर दिया, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। साथ ही फायर ब्रिगेड, आपदा नियंत्रण टीम और सीएनजी विशेषज्ञों को तत्काल मौके पर बुलाया गया। घायल ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए चिकित्सालय भिजवाया गया।
क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे सुरक्षित खड़ा कराया गया और विशेषज्ञों की मदद से गैस रिसाव पर काबू पाया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात को पुनः सुचारू किया गया।
मौके पर क्षेत्राधिकारी लक्सर, प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी इंचार्ज मय पुलिस बल तथा एफएसओ लक्सर अपनी टीम के साथ स्थिति सामान्य होने तक डटे रहे। पुलिस अधिकारियों ने लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कदम न उठाए जाते तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। खानपुर पुलिस की सतर्कता और तत्परता से एक बड़ी त्रासदी टल गई।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड