बहादराबाद पुलिस ने 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर गुफरान को किया गिरफ्तार
![]()
बहादराबाद पुलिस ने 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ कुख्यात तस्कर गुफरान को किया गिरफ्तार
tahalka1news
बहादराबाद । हरिद्वार जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस की सख़्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बहादराबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 26 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक कुख्यात नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुफरान पुत्र गफ्फार, निवासी नगला इमरती, कोतवाली सिविल लाइन रुड़की, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 ग्राम अवैध स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक एक्टिवा स्कूटी (रजिस्ट्रेशन नंबर UK07FW1357) बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त था और युवाओं को नशे की लत में धकेलने का काम कर रहा था। कानून से बचने की उसकी हर कोशिश को पुलिस ने नाकाम करते हुए उसे सीधे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
आपराधिक इतिहास
गुफरान का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से ही दर्ज है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मुकदमे पंजीकृत हैं—
मु०अ०सं० 783/21, धारा 8/21/60 NDPS Act, कोतवाली रुड़की
मु०अ०सं० 92/23, धारा 8/21/29 NDPS Act, कोतवाली मंगलौर
मु०अ०सं० 29/25, धारा 8/21/29 NDPS Act, थाना डोईवाला

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार