गजब:हरियाणा की युवती को उत्तराखंड की शिक्षिका से हुआ प्यार, घर से भाग कर पहुंच गई यहां
![]()
गजब:हरियाणा की युवती को उत्तराखंड की शिक्षिका से हुआ प्यार घर से भाग कर पहुंच गई यहां
तहलका वन न्यूज ब्यूरो
देहरादून । कहते हैं जब किसी से प्यार होता है तो इंसान कुछ भी कर गुजरता है और अपने प्यार में अंधा होकर बड़े से बड़ा फैसला लेकर उसको अंजाम दे देता है ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के लोहाघाट में देखने को मिला है जहां एक महिला शिक्षिका से हरियाणा की युवती को इंस्टाग्राम के जरिए प्यार हो गया और दोनों ने आपस में मिलने की ठान ली जिसमें हरियाणा की युवती ने बिना घर बताएं उत्तराखंड के लोहाघाट पहुंच गई जहां शिक्षिका ने उसका स्वागत कर अपने पास ही रखना लगी बताया जा रहा है कि हरियाणा की युवती और उत्तराखंड की शिक्षिका आपस में एक दूसरे से बहुत ज्यादा प्यार करती है और दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकती इसीलिए दोनों ने एक साथ रहने का फैसला लिया था इसीलिए 7 दिन पूर्व हरियाणा के भिवानी से एक युवती बिना अपने घर बताएं यहां पर आकर शिक्षिका के साथ रह रही थी।
युवती के घर से गायब होने पर पिता ने भिवानी पुलिस को सूचना दी थी हरियाणा पुलिस द्वारा युवती के नंबर को ट्रेस किया गया जिसकी लोकेशन उत्तराखंड के चम्पावत लोहाघाट में मिली हरियाणा पुलिस ने युवती के पिता को साथ लेकर लोहाघाट पहुंच गई हरियाणा पुलिस ने लोहाघाट पुलिस की मदद से शिक्षिका के घर से गायब हुई युवती को बरामद कर लोहाघाट थाने ले आई जहां पर शिक्षिका और युवती ने हंगामा खड़ा कर दिया और दोनों साथ रहने की जिद पर एड गई युवती का आरोप है कि उसके परिजन उसकी शादी करना चाहते हैं लेकिन वह शिक्षिका के साथ रहना चाहती है इसीलिए अपने घर नहीं जाना चाहती जिसके चलते वह घर से भाग भाग कर लोहाघाट शिक्षिका के पास आ गई है लोहाघाट व हरियाणा पुलिस द्वारा युवती को काफी समझाने बुझाने के बाद वह अपने घर जाने को तैयार हो गई जिसमें हरियाणा पुलिस व उसके पिता ने युवती को अपने साथ हरियाणा लेकर चली गई है।
लोहाघाट थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरगा ने बताया है कि हरियाणा के भिवानी निवासी युवती का चम्पावत के लोहाघाट की एक शिक्षिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी दोनों की दोस्ती इतनी पवन चढ़ी की दोनों ने एक साथ रहने का निर्णय ले लिया था पुलिस द्वारा युवती को समझनेे पर उसके परिजन उसे अपने साथ हरियाणा लेकर चले गए हैं।

Shri Om University में फूलों की होली मिलन समारोह, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार
कारवाई::100 किलो भैंस वंशीय मांस के साथ रामपुर निवासी शहजाद गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई
हददीपुर में खिला भाईचारे का रंग: विधायक इंजीनियर रवि बहादुर के नेतृत्व में फूलों की होली, 2027 में बदलाव का दावा
कलियर में “पेय जल जायका योजना भाजपा सरकार की देन” – मुनीश सैनी का दावा, विधायक फुरकान अहमद पर साधा निशाना
होली के मौके पर जाली नोट खपाने की थी साजिश, 19 हजार के नकली नोटो सहित मुकेश गर्ग गिरफ्तार