उत्तराखंड आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार डीजीपी के पद से आज सेवानिवृत हो जायेंगे
![]()
डीजीपी अशोक कुमार की फाइल फोटो
उत्तराखंड आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार डीजीपी के पद से आज सेवानिवृत हो जायेंगे
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । 1989 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार उत्तराखंड डीजीपी के पद से आज सेवानिवृत हो जायेंगे उनके स्थान पर कार्यवाहक डीजीपी एडीजी अभिनव कुमार को बनाया गया हैं। जिस वक्त सम्पूर्ण देश कोरोना महामारी से जूझ रहा था उस वक्त 2020 में आईपीएस अशोक कुमार ने बतौर उत्तराखंड डीजीपी की कमान संभाली थी। डीजीपी की कमान संभालने के बाद अशोक कुमार ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कई बेहतरीन प्रयास किए।साढे 34 साल की पुलिस सेवा
इसके साथ ही कोरोना काल में विकट परिस्थितियों जूझते हुए बेहतरीन पुलिसिंग की, हरिद्वार में महाकुंभ को सकुशलता से निपटना और करोड़ों की तादाद में कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने सहित चार धाम यात्रा में भी बेहतरीन कार्य करना अशोक कुमार के बतौर डीजीपी कार्यकाल में शुमार है।
बता दे डीजीपी अशोक कुमार ने अपने कार्यकाल के समय ऑपरेशन स्माइल,ऑपरेशन प्रहार,ऑपरेशन मर्यादा ड्रग्स फ्री देवभूमि सहित कई अभियानों में डीजीपी अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कामयाबी हासिल की। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की नौकरी हर दिन नए अनुभव के साथ होती है।जिसको निभाने के लिए जिम्मेदारी की सख्त जरूरत होती है।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड