खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर
![]()
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर
tahalka1news
खानपुर। आगामी संत शिरोमणि रविदास जयंती के मद्देनज़र बुधवार को थाना खानपुर परिसर में क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों एवं सीएलजी (कम्युनिटी लाइजन ग्रुप) सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने की।
थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि संत शिरोमणि रविदास जयंती को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में समरसता और एकता का संदेश देता है, इसलिए सभी को मिल-जुलकर इसे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना चाहिए।
उन्होंने सीएलजी सदस्यों और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्तियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि जयंती के दौरान कोई भी असामाजिक तत्व या संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते उचित और सख्त कार्रवाई की जा सके।
यातायात के निर्देशों का पालन करे जिसमें रविदास जयंती के अवसर पर कोई मांस मंदिरा,आग्नेयास्त्र,लाठी डंडा, खुखरी तलवार अथवा अन्य कोई तेजदार बाला शस्त्र पटाखें, बम और अन्य किसी भी प्रकार का बारूद अथवा बिना बारूद वाला शस्त्र जिसका प्रयोग हिंसा के लिये अधवा जन साधारण को डराने के लिये अथवा कोई अपराध करने के लिये जैसे अवाछनीय/आपराधिक कृत्य सम्मिलित है को किया जा सके लेकर नहीं चलेगा।
बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपसी समन्वय पर भी विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और रविदास जयंती को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
बैठक में मौजूद सभी संभ्रांत व्यक्तियों और सीएलजी सदस्यों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ऑपरेशन कालनेमी: कलियर मे पुलिस का बड़ा एक्शन,40 तांत्रिक बहुरूपिए दबोचे
भारत विकास परिषद मां चूड़ामणि शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न, नवदायित्वधारियों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ
ऑपरेशन प्रहार व लगाम का असर: रामनगर पुलिस ने अवैध तमंचे और कारतूस के साथ ताहिर को दबोचा
संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता की मौत, पुलिस जांच में जुटी, परिजनों में छाया मातम
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न मामले में दो महिलाओं सहित 3 वारंटी गिरफ्तार