बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कुख्यात विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में हुई मौत
![]()
बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल कुख्यात विनय त्यागी की ऋषिकेश एम्स में हुई मौत
tahalka1news
ऋषिकेश ब्यूरो । रुड़की कारागार से लक्सर न्यायालय में पेशी के लिए ले जाए जा रहे कुख्यात हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर हुए जानलेवा हमले के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी ने एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशी के दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने पुलिस अभिरक्षा में चल रहे कुख्यात अपराधी विनय त्यागी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले में विनय त्यागी को कई गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी।
पुलिस ने घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की भरसक कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
एम्स ऋषिकेश के पीआरओ श्रीलॉय मोहंती ने कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की मौत की आधिकारिक पुष्टि की है।
बताया जा रहा है कि विनय त्यागी के खिलाफ मेरठ, हरिद्वार सहित कई जिलों में हत्या, लूट और गैंगवार से जुड़े दर्जनों मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस की सूची में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज था।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर