ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की खेप बरामद
![]()
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की खेप बरामद
tahalka1news
देहरादून । देहरादून में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के सख्त निर्देशों के अनुपालन में लगातार चल रहे अभियान के दौरान कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 17 अप्रैल 2026 की रात को चेकिंग एवं गश्त के दौरान पुलिस टीम ने ब्रह्मपुरी क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक महिला को रोका और तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 8.71 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिला की पहचान शबनम (काल्पनिक नाम), निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने का काम कर रही थी।
दून पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस का कहना है कि नशे के इस अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद