पैसों के विवाद में हुई हत्या का खुलासा: तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार,चिड़ियापुर के जंगल से मिला था शव
![]()
पैसों के विवाद में हुई हत्या का खुलासा: तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार,चिड़ियापुर के जंगल से मिला था शव
tahalka1news
देहरादून। जनपद में हुए बहुचर्चित हत्या प्रकरण का खुलासा करते हुए देहरादून पुलिस ने घटना में शामिल तीन मुख्य हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पैसों के लेन-देन के विवाद में अंजाम दी गई इस वारदात ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।
एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि मृतक और अभियुक्तों के बीच लंबे समय से आर्थिक लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के इरादे से उन्होंने अपने एक अन्य साथी की टैक्सी का सहारा लिया और शव को चिड़ियापुर के जंगलों में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।
इस मामले में शामिल टैक्सी चालक को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाकर मृतक का शव बरामद किया। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य