विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
![]()
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद
रामनगर (नैनीताल)। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले फरार आरोपी को रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अतिकुर रहमान निवासी ठाकुरद्वारा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जो बीते तीन वर्षों से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हैदर अली निवासी खताड़ी, रामनगर द्वारा न्यायालय में एक प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि अतिकुर रहमान ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे विदेश भेजने का झांसा दिया और उससे 1 लाख 33 हजार रुपये की ठगी कर ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली रामनगर में मामले से संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मामले की विवेचना उप निरीक्षक तारा सिंह राणा को सौंपी गई थी। पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन हर बार आरोपी फरार होने में सफल हो जाता था। आखिरकार पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके ही घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अतिकुर रहमान अपने कई साथियों के साथ मिलकर इससे पहले भी कई लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठग चुका है, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि ऐसे ठगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और आमजन से अपील की गई है कि विदेश भेजने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंट को पैसे देने से पहले पूरी जांच-पड़ताल अवश्य करें।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार