पुलिस का बड़ा खुलासा: होटल से सात लाख की चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार,जेवरात व नकदी बरामद
![]()
पुलिस का बड़ा खुलासा: होटल से सात लाख की चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार,जेवरात व नकदी बरामद
tahalka1news
रिपोर्ट-सलीम अहमद
रामनगर।रामनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए रेड रूफ इन होटल, ढेला क्षेत्र में हुई लाखों की चोरी की घटना का सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने होटल से करीब ₹7.50 लाख की चोरी के मामले में एक महिला आरोपी को गिरफ्तार करते हुए अधिकांश चोरी का माल बरामद कर लिया है।
पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि रेड रूफ इन होटल, ढेला, थाना रामनगर के रूम नंबर 109 में ठहरी एक महिला के सोने-डायमंड का मंगलसूत्र व कानों के कुंडल चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली से उपनिरीक्षक राजकुमारी, महिला कांस्टेबल उमा मौर्या एवं कांस्टेबल संजय सिंह को मौके पर रवाना किया गया।
इस संबंध में शिकायतकर्ता आशीष बेलवाल निवासी हल्द्वानी द्वारा स्वयं थाना कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी गई, जिसके आधार पर थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 34/26 धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां सामने आईं। पूछताछ के दौरान महिला ने पहले अनभिज्ञता जताई, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्ता की पहचान शुभांगी पाण्डे, पुत्री चन्द्र शेखर पाण्डे, निवासी वसुधा कॉटेज, मेलरोज कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान अभियुक्ता के बैग से शिकायतकर्ता की पत्नी का एक सोने-डायमंड का मंगलसूत्र, सोने-डायमंड का एक कान का टॉप्स तथा ₹3,520 नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹7,50,000 आंकी गई है, जिसमें से करीब ₹6,75,000 का माल बरामद कर लिया गया है। अभियुक्ता को विधिक धाराओं से अवगत कराते हुए हिरासत में ले लिया गया है तथा उसे रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजकुमारी, कांस्टेबल संजय सिंह एवं महिला कांस्टेबल उमा मौर्या सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार