रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
![]()
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
tahalka1news
रिपोर्ट – सलीम अहमद
रामनगर। रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अपह्रता को सकुशल बरामद कर परिजनों को राहत दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25.04.2025 को वादी द्वारा कोतवाली रामनगर में लिखित सूचना दी गई कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से चली गई है। सूचना के आधार पर थाना कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 115/25, धारा 140(3) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अभियुक्त सुधान्शु रावत पुत्र सोहन सिंह, निवासी राम पार्क, लोनी इलाईचीपुर, गाजियाबाद, उम्र 20 वर्ष, द्वारा नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर ले जाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपह्रता की बरामदगी एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित तिलक गली से अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से न केवल नाबालिग सुरक्षित लौटी, बल्कि कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन में विश्वास भी मजबूत हुआ है।
पुलिस टीम में LSI सुरभि राणा,
उपनिरीक्षक हर्ष बहादुर पाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह,
महिला कांस्टेबल ऊषा कौर आदि सामिल रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर