रामनगर पुलिस ने अपहरण व लूट के मामले में तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा व लूटा गया सामान बरामद
![]()
रामनगर पुलिस ने अपहरण व लूट के मामले में तीन शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार, तमंचा व लूटा गया सामान बरामद
रिपोर्ट-सलीम अहमद रामनगर
रामनगर। कोतवाली रामनगर पुलिस ने अपहरण, मारपीट और लूट की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा, मोटरसाइकिल (बुलेट) तथा वादी से लूटा गया पर्स व आधार कार्ड बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 26.12.2025 को शुभम कश्यप पुत्र दलीप राम, निवासी मोहल्ला भवानीगंज, छोटी नहर के पास, तहसील रामनगर, जनपद नैनीताल द्वारा कोतवाली रामनगर में तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि आरोपी समीर खान ने वादी को बहला-फुसलाकर जबरन अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठाकर अपहरण कर लिया। इसके बाद समीर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वादी के साथ मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि देशी तमंचा वादी की कनपटी पर रखकर उसकी जेब में रखा पर्स छीन लिया गया।
तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली रामनगर में FIR संख्या 428/25, धारा 140(4)/309(4)/351(3)/352/115(2)/126(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर निगम में बंद पड़ी आरा मशीन के खंडहर से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम—
समीर खान पुत्र जावेद खान, निवासी बम्बाघेर, रामनगर, उम्र 21 वर्ष ईशान खान उर्फ पव्वा पुत्र मोहम्मद शावेज, निवासी आला हजरत मस्जिद के पास, शक्तिनगर पूछड़ी, रामनगर, उम्र 20 वर्ष
रिहान अल्वी पुत्र मोहम्मद हनीफ, निवासी तेलीपुरा, रामनगर, उम्र 20 वर्ष
आरोपियों की निशानदेही पर अभियुक्त समीर खान के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा व बुलेट मोटरसाइकिल, अभियुक्त ईशान उर्फ पव्वा के पास से वादी का काले रंग का पर्स (जिसमें ₹290 नगद व अन्य कागजात थे) तथा अभियुक्त रिहान के पास से वादी का आधार कार्ड बरामद किया गया।
पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल:
उप निरीक्षक सोमेन्द्र सिंह,
हेड कांस्टेबल तालिब हुसैन,
कांस्टेबल महबूब आलम,
कांस्टेबल विपिन शर्मा,
कांस्टेबल जसवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर