हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, भगवानपुर व मंगलौर से 02 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
![]()
हरिद्वार पुलिस का नशा तस्करों पर प्रहार जारी, भगवानपुर व मंगलौर से 02 स्मैक तस्कर गिरफ्तार
tahalka1news
हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना भगवानपुर एवं कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी करते हुए दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 10.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। साथ ही नशे की इस खेप से जुड़े अन्य तस्करों व नेटवर्क के तार जोड़ने के लिए गहन जांच की जा रही है।
थाना भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई:
थाना भगवानपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए केशव सेन पुत्र हजारी लाल सेन, निवासी गुप्तापुरा डबरा, थाना डबरा, जिला ग्वालियर (मध्यप्रदेश), उम्र 36 वर्ष, हाल पता मच्छीवाड़ा परियां, थाना मच्छीवाड़ा, जिला लुधियाना (पंजाब) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
कोतवाली मंगलौर पुलिस की कार्रवाई:
वहीं कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अलग कार्रवाई में सचिन पुत्र आहेन्द्र, निवासी नजरपुरा, मंगलौर, जिला हरिद्वार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 5.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई।
हरिद्वार पुलिस का कहना है कि जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी। नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाकर उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल