दोनो नाबारिक अपहत हरिद्वार से बरामद,आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
![]()
जसपुर (तहलका1न्यूज ) काशीपुर के गाँव पूरनपुर की सप्ताह पहले गायब हुई दो नाबालिग युवतियों को पुलिस ने हरिद्वार से सकुशल बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया।
जसपुर थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया की विगत तीन अगस्त को नाबारिक के पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया की उसकी नाबालिग पुत्री व भतीजी को दो युवकों द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गये है पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई धीरज वर्मा को सौंपी तो थी। एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह, सीओ वीर सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया तथा दोनों गुमशुदा युवतियों तथा संदिग्धों के मोबाईल नम्बरों की कॉल डिटेल निकलवाई गई तो लोकेशन हरिद्वार मे मिली एसआई धीरज वर्मा व कां. भुवनेश्वर सिंह को तत्काल हरिद्वार रवाना किया गया। और मामले की जचपड़ताल सुरु कर 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गये। सीसीटीवी के माध्यम से दोनों नाबालिगों के सम्बन्ध में ज्ञात हुआ कि दोनों इण्डस्ट्रीयल एरिया, सिडकुल, हरिद्वार में हैं। दोनो नाबालिक युवतियों को उक्त एरिया से सकुशल बरामद किया गया तथा साथ में नाबालिगों को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाने वाले आरोपी शिवम (18 वर्ष) पुत्र जगजीवन निवासी पूरनपुर, जसपुर को गिरफ्तार कर व एक विधि विवादित किशोर को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया।और दोनों को आवश्यक कार्यवाही के बाद मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय भेजा जा रहा है। युवतियो की सकुशल शीघ्र बरामदगी करने पर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की जा रही है।
पुलिस टीम में कोतवाल जसपुर अशोक कुमार सिंह,एसआई धीरज वर्मा कांस्टेबल कैलाश तोमक्याल व भुवनेश्वर सिंह आदि शामिल रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे