जिस इनामी जफ़र की वजह से कुंडा कांड हुआ था उसका पुलिस ने किया एनकाउंटर,,पढ़े क्या था पुरा मामला
![]()
मुरादाबाद। जिस 1 लाख के इनामी जफर को पकड़ने के लिए उत्तराखंड के कुंडा क्षेत्र के भरतपुर गांव में कांड हो गया और ज्येष्ठ उप ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर की मौत हो गई। उसे पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनामी खनन माफिया जफर को आज शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पैर में गोली लगी है।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुरादाबाद आने वाले हैं। ऐसे में उनके पहुंचने से कुछ घंटे पहले एक लाख के इनामी खनन माफिया जफर को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह मुरादाबाद के पाकबड़ा क्षेत्र में हुए एनकाउंटर में पुलिस का एक सिपाही भी घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी जफर बुधवार रात उत्तराखंड के भरतपुर गांव में पुलिस टीम पर हमला कर फरार हो गया था।
आपको बता दें कि 13 सितंबर 2022 को ठाकुरद्वारा में खनन माफिया जफर और उसके गुर्गे एसडीएम और खनन अधिकारी पर हमला कर एक डंपर छुड़ा ले गए थे। जिसमें ठाकुरद्वारा कोतवाली में 5 नामजद सहित 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें कार्रवाई करते हुए पुलिस 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में डिलारी के कांकरखेड़ा निवासी जफर और ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी दिलशाद फरार चल रहे थे। मामले में पुलिस द्वारा दोनों पर 50- 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद एडीजी बरेली जोन राज कुमार ने जफर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था और जफर की तलाश में पंद्रह टीमें लगाई गई थीं। उधर, शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ मुरादाबाद आ रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले में सुरक्षा कड़ी की गई थी। देर रात बरेली जोन के एडीजी राज कुमार ने भी मुरादाबाद पहुंचकर सुरक्षा की समीक्षा कके दौरान जफर की गिरफ्तारी को लेकर भी रणनीति तैयार की थी।
एनकाउंटर के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस की टीमें जफर की तलाश में जुटी हुई थीं। शनिवार की प्रातः लगभग 5 बजे जफर मोटरसाईकिल से पाकबड़- अगवानपुर बाईपास से होते हुए अमरोहा की ओर भाग रहा था। इसी दौरान पाकबड़ा सहित अन्य थानों की पुलिस ने उसे कैलसा रोड के पास पकड़ने की कोशिश की। जिस पर जफर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक गोली जफर के पैर में लगी और वह मोटरसाईकिल सहित सड़क पर गिर गया। इसी दौरान एक सिपाही संदीप भी सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल जफर और सिपाही संदीप को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे